South Gossip: ‘अवैध रिश्ते को बढ़ावा दे रहे विजय’- सिंगर सुचित्रा ने तृषा कृष्णन को लिया निशाने पर, वायरल हुई इंस्टाग्राम पोस्ट। साउथ सुपरस्टार सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) ने 10 मई को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस ऐतिहासिक पल के गवाह कई दिग्गज बने, लेकिन सबकी निगाहें अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर टिकी रहीं। विजय और तृषा की इसी नजदीकी पर अब मशहूर सिंगर सुचित्रा ने तीखा हमला बोला है और अभिनेत्री को ‘अवैध रिश्ते’ को बढ़ावा देने वाला बताया है।
LPG सब्सिडी पर ’10 लाख’ वाला नियम सख्त: अमीरों की सब्सिडी होगी बंद- तेल कंपनियों ने शुरू की आय की जांच; जानें क्या आपका नाम भी है लिस्ट में?
“अभी तलाक नहीं हुआ है…” – सुचित्रा का तीखा वार
सुचित्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए विजय और तृषा के सार्वजनिक रूप से साथ दिखने पर आपत्ति जताई है।सुचित्रा का कहना है कि विजय का अभी अपनी पत्नी संगीता सोरनालिंगम से तलाक नहीं हुआ है, ऐसे में तृषा के साथ उनका हर जगह दिखना गलत उदाहरण पेश कर रहा है।मालूम हो कि विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी देते हुए विजय पर एक अभिनेत्री के साथ अफेयर के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद से ही तृषा का नाम सुर्खियों में है।
फैंस को भी सुनाई खरी-खोटी
सुचित्रा ने न केवल तृषा को निशाने पर लिया, बल्कि विजय के उन फैंस पर भी गुस्सा निकाला जो इस रिश्ते का समर्थन कर रहे हैं।
“विजय अपने अनुयायियों के लिए बहुत गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं। उनकी फीमेल फैंस भी आंख मूंदकर एक अवैध रिश्ते को बढ़ावा दे रही हैं। जरा सोचिए, उनकी पत्नी और बच्चों की मानसिक स्थिति क्या होगी जब वे अपने पिता को किसी और के साथ इस तरह देखेंगे।”
कल तक ‘दोस्त’ थे, आज ‘पैरासाइट’ (Parasite)
हैरानी की बात यह है कि कुछ समय पहले तक सुचित्रा, विजय और तृषा का बचाव कर रही थीं। उन्होंने तब कहा था कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती है और 2026 में इसे गलत नजरिए से नहीं देखना चाहिए। लेकिन अचानक उनके सुर बदल गए हैं:हाल ही में उन्होंने तृषा की तुलना ‘पैरासाइट’ (परजीवी) से की।सुचित्रा ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें तृषा बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं।विजय की जीत के बाद तृषा का पहले मंदिर जाना, फिर विजय के घर पहुंचना और अब शपथ ग्रहण समारोह में पहली कतार में दिखना, सुचित्रा को नागवार गुजर रहा है।
सियासी गलियारों में भी चर्चा
विजय ने हाल ही में अपनी पार्टी TVK के जरिए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी निजी जिंदगी और तृषा कृष्णन के साथ उनके कथित संबंधों की चर्चा अब सियासी गलियारों में भी होने लगी है। फिलहाल तृषा या विजय की ओर से सुचित्रा के इन बयानों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

