Somvati Amavasya 2021: 6 सितंबर को सोमवती अमावस्या पर करें चंद्र ग्रहण का यह उपाय, कई संकटों से मिलेगी निजात
Somvati Amavasya 2021: आगामी 6 सितंबर को सोमवती अमावस्या आ रही है। ज्योतिष में चंद्रमा का महत्व देखें तो चंद्रमा को माता के सुख का कारक ग्रह माना गया है।
अगर किसी की जन्म कुंडली में चंद्रमा अशुभ, कमजोर या नीच राशी का हो। तो ऐसे जातक को उसकी माता से प्रेम और स्नेह नही मिल पाता। इसके इलावा चंद्रमा को चल अचल सम्पति जैसे की जमीन और जमापूंजी के सुख का कारक भी माना गया है।
स्वास्थ्य के रूप में देखें तो चंद्रमा को हृदय और रक्त का कारक माना गया है। अगर चंद्रमा अशुभ फल दे रहा हो, ऐसे जातक को हृदय और रक्त से जुड़े रोग, हाथो में कम्पन, अचानक बैचेनी और घबराहट बढ़ने जैसी समस्या होती है।
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, अमावस्या और पूर्णिमा का बहुत महत्व है, और सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को बहुत शुभ माना जाता है।