हरियाणा में समाजसेवी मंजूषा गौतम सामाजिक कार्यों के लिए हुई सम्मानित

हरियाणा में समाजसेवी मंजूषा गौतम सामाजिक कार्यों के लिए हुई सम्मानि

मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की चेयरपर्सन मंजूषा गौतम को युवाओं को संबोधित करने के साथ उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा में सम्मानित किया गया,उत्कृष्ट कार्यो के लिए मंजूषा गौतम सम्मानि

अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था दिव्या युवा मंच के तत्वाधान में  चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय युवा विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंच के संस्थापक सुभाष जी ने बताया कि इस कार्यक्रम में भारत के 16 विभिन्न राज्यों के अलावा 7 देशों में जॉर्जिया, अफगानिस्तान, नेपाल, नाइजीरिया, श्रीलंका लाइब्रेरिया, भूटान के अलावा कई राज्यों एवं देशों के समाजसेवियों और वरिष्ठ वक्ताओं ने शिरकत की थी। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि हरियाणा की सांसद भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुनीता दुग्गल जी एवं पदम श्री अवार्ड से सम्मानित गुरविंदर सिंह के द्वारा किया गया । मध्य प्रदेश कटनी से मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की चेयरपर्सन अधिवक्ता समाजसेवी मंजूषा गौतम को सामाजिक कार्यों मैं उत्कृष्ट योगदान देने एवं देश विदेश के युवाओं को विकसित भारत संकल्प के साथ-साथ उन्हें संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ। मंजूषा गौतम को हरियाणा की सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल जी एवं पदम श्री अवार्ड से सम्मानित  गुरविंदर सिंह जी के द्वारा सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद सुनीता दुग्गल जी ने कहा कि जिस प्रकार से हमारी धरती पर पर्यावरण असंतुलन बढ़ता जा रहा है आगामी 10 -20 साल बाद यही पृथ्वी प्राणियों के रहने लायक नहीं रहेगी। और यहां का जीवन संकट में पड़ जाएगा। मंजूषा गौतम ने पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण पर विशेष तौर पर युवक युवतियों को मार्गदर्शन दिया और सभी से निवेदन किया की ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए और उन्हें संरक्षण करने का भी संकल्प दिलाया। और कहा कि “जहां हरियाली है वहां खुशहाली है” का नारा दिया। समाजसेवी मंजूषा गौतम से पहले भी कई देशों एवं राज्यों में अपने उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित हो चुकी हैं। कटनी मध्य प्रदेश के कई वरिष्ठ जनों उद्योगपतियों राजनेताओं और समाजसेवियों ने मंजूषा गौतम को कटनी का नाम गौरवान्वित करने के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।

Exit mobile version