Site icon Yashbharat.com

Social media के निशाने पर खालिद जहांगीर, फैलाई जा रही ‘फेक’ न्‍यूज

14 08 2019 khalid jehangir 19487972 133831609 m

नई दिल्‍ली। अनंतनाग के जिला उपायुक्‍त खालिद जहांगीर सोशल मीडिया के निशाने पर हैं। हालांकि जम्‍मू कश्‍मीर के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने बुधवार को इसका खंडन किया है। विभाग का कहना है कि खालिद जहांगीर के बारे में ये खबरें पूरी तरह गलत हैं। जिला उपायुक्‍त ने मामला साइबर क्राइम इंवेस्‍टीगेशन टीम को भेज दिया है। उन्‍होंने कहा है कि गलत खबर फैलाने वालों में शामिल सभी शरारती तत्‍वों को गिरफ्तार किया जाए।

बता दें कि जब से जम्‍मू कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 व 35 ए के प्रावधानों को हटाया गया है और राज्‍य का पुनर्गठन बिल पारित हुआ तब से जम्मू-कश्मीर को लेकर फेक न्यूज फैलाने का सिलसिला चल रहा है। अब गृह मंत्रालय ने 100 से अधिक सोशल मीडिया अंकाउंट्स पर कार्रवाई करने जा रहा है।

इस मुद्दे पर मंत्रालय ने उच्‍च स्‍तरीय बैठक की जिसमें सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने भी हिस्‍सा लिया। मीटिंग में ऐसे यूआरएल को साझा किया गया जो कश्मीर पर झूठी और फर्जी सूचनाएं फैला रहे थे। फर्जी खबरों में जम्‍मू कश्‍मीर के बुरे हालात, वहां लॉक डाउन से लेकर तमाम तरीके की झूठी बातें फैलाई जा रहीं हैं। सरकार ने सख्‍त कदम उठाते हुए ऐसे 100 अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

Exit mobile version