तो ऐसा है हमार एमपी मध्य प्रदेश में बीजेपी के वन मंत्री हार गए चुनाव, अब EVM पर उठा रहे सवाल, रिकाउंटिंग की कर रहे मांग
तो ऐसा है हमार एमपी मध्य प्रदेश में बीजेपी के वन मंत्री हार गए चुनाव, अब EVM पर उठा रहे सवाल, रिकाउंटिंग की कर रहे मांग मध्य प्रदेश की विजयपुर सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. यहां से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने जीत दर्ज की है. उन्होंने 7228 वोटों से वन मंत्री रामनिवास रावत को हराया है. रावत ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने रिकाउंटिंग कराने की मांग की है. इसके लिए आवदेन देने जा रहे हैं.
विजयपुर सीट पर 13 नवंबर को मतदान हुआ था. विधानसभा चुनव में रामनिवास कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी. हालांकि, इसके बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए थे और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. उपचुनाव में बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया. हालांकि, इस चुनाव में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है.
6 बार विधायक रहे हैं रामनिवास रावत
रामनिवास रावत की गिनती मध्य प्रदेश के बड़े नेताओं में होती है. वो 6 बार विधानसभा के सदस्य रहे हैं. लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस से उनकी नाराजगी सामने आई थी. मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट से सत्यपाल सिंह सिकरवार को मिलने की वजह से वो नाराज थे.रामनिवास 8 बार विधानसभा और 2 बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं.

