Smart Meter Benefits: सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली जलाएं और बिल में पाएं भारी डिस्काउंट; मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का बड़ा ऐलान
bijli bill
Smart Meter Benefits: सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली जलाएं और बिल में पाएं भारी डिस्काउंट; मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का बड़ा ऐलान। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए अप्रैल का महीना राहत भरा रहा। कंपनी की ‘टाइम ऑफ डे’ (ToD) टैरिफ व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को करोड़ों रुपये की छूट दी गई है। यह योजना उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है जो दिन के समय बिजली का अधिक उपयोग करते हैं।
Smart Meter Benefits: सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली जलाएं और बिल में पाएं भारी डिस्काउंट; मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का बड़ा ऐलान
क्या है ‘सोलर आवर’ डिस्काउंट स्कीम?
कंपनी ने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक के समय को ‘सोलर आवर’ घोषित किया है। इस दौरान बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को बिल में 20 प्रतिशत तक की सीधी छूट दी जा रही है। अप्रैल महीने में कुल 7 लाख 45 हजार 130 उपभोक्ताओं ने इस स्कीम का लाभ उठाया। उपभोक्ताओं को कुल 4 करोड़ 99 लाख 64 हजार रुपये की छूट सीधे उनके बिलों में प्रदान की गई।
इन 16 जिलों को मिला लाभ
यह राहत भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों के उपभोक्ताओं को मिली है। स्मार्ट मीटर की सटीक गणना की वजह से उपभोक्ताओं को उनके वास्तविक उपयोग के आधार पर तुरंत छूट का लाभ मिल रहा है।
MD ऋषि गर्ग बोले— “पारदर्शिता और बचत का संगम”
कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने स्मार्ट मीटर के फायदों को गिनाते हुए बतायाछस्मार्ट मीटर हर 15 मिनट में बिजली खपत का डेटा तैयार कर सीधे सर्वर को भेजते हैं। इससे मीटर रीडिंग में होने वाली मानवीय गलतियों की संभावना खत्म हो गई है। उपभोक्ता अपनी खपत को खुद ट्रैक कर सकते हैं और बिल में बचत की योजना बना सकते हैं।