लघु वेतन कर्मचारी संघ ने एक पेड़ माँ क़े नाम मे की भागीदारी

IMG 20240714 WA0054

कटनी -मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके मीडिया प्रभारी मोहित बर्मन ने बताया कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत प्रकृति संतुलन बनाए रखने के लिए आज दिनांक 14 जुलाई को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कटनी के छात्रावास परिसर में आम नींबु रामफल गुलाब मोगरा शमी आंवला आदि के पौधे रोपित किए गए एवं जिला कार्यकारिणी की सहमति से सत्येंद्र कोरी को जिला संगठन सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है उक्त कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी सदस्य अजय गौतम हरीश बेन मोहित अजमुद्दीन शाह रत्ना ठाकुर ज्योति चौधरी बालक दास गोविंद महेश कोमल उपस्थित रहे।