Site icon Yashbharat.com

सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा स्थापना दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक रंगारंग अंताक्षरी का अयोजन

IMG 20260308 WA0022

सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा स्थापना दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक रंगारंग अंताक्षरी का अयोज

कटनी -सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा स्थापना दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक रंगारंग अंताक्षरी कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने गुलाबी रंग के परिधान पहनकर नारी शक्ति और उसकी गरिमा को सम्मानपूर्वक प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण और आनंदमय रहा, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने नारी शक्ति के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और समाज में महिलाओं की भूमिका तथा उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा और समर्पण के लिए दिशा असरानी, परी पुरुस्वानी और रजनी होतवानी को उनके गत वर्ष सेवा कार्यों हेतु विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्था की अध्यक्ष नीलम जगवानी ने संस्था के पिछले 5 वर्षों के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने आगे भी इसी प्रकार सभी को साथ लेकर निरंतर समाज सेवा करते रहने और संस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।
साथ ही आने वाले सिंधी समाज के प्रमुख पर्व चेटीचंड को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई। सभी सदस्यों ने मिलकर आगामी उत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।
कार्यक्रम में बोर्ड मेंबर्स नीतू लालवानी, अनीता जोधवानी, सोनिया बत्रा मोना पुरुस्वानी, लक्ष्मी खूबचंदानी कशिश रोहरा, सुमन छत्तानी और कंचन केवलानी का सहयोग भी सराहनीय रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया और एकता, उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में स्वल्पाहार आयोजन में सभी ने मिलकर खूब आनंद उठाया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Exit mobile version