Site icon Yashbharat.com

श्री सत्य साई जन्मशताब्दी समारोह 16 से होगा प्रारंभ मुख्य आयोजन 23 नवंबर को

IMG 20251115 WA0014

श्री सत्य साई जन्मशताब्दी समारोह 16 से होगा प्रारंभ मुख्य आयोजन 23 नवंबर क

कटनी-श्री सत्य साई बाबा का 1OO वां जन्मदिवस आगामी 23 नवंबर को है,जो कि भारत ही नहीं वरन समूचे विश्व में बड़े ही धूमधाम से~सेवा कार्यों सहित मनाया जाएगा,जिसमें साई साहित्य से ओतप्रोत श्री सत्य साई लाइब्रेरी का शुभारंभ,महिला दिवस,ग्राम सेवा,नारायण सेवा(जरूरतमंदों को भोजन),हॉस्पिटल सेवा आदि प्रमुख हैं। इस उपलक्ष्य में आध्यात्मिक संगठन श्री सत्य साई सेवा समिति,कटनी द्वारा भी 16 से 23 नवं. तक विविध आयोजन किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में समिति द्वारा गोद लिए गए समीपस्त ग्राम शिवराजपुर में,16 ता.को ग्राम संकीर्तन,भजन एवं बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हैं। इसके अलावा प्रतिदिन प्रातः 5:15 पर प्रभातफेरी नगर के विभिन्न स्थानों पर निवासरत साईभक्तों के घरों से निकलेगी। इसी प्रकार प्रतिदिन सिल्वर टॉकीज समीप स्थित श्री गोविंददेव जी मंदिर में सायं 6 बजे से भजन संध्या आयोजित होगी।
मुख्य आयोजन 23 नवंबर,रविवार को सायं 6:30 से नदीपार स्थित श्री सत्यज्योत लॉन में आयोजित है।
साई समिति का सभी गणमान्य भक्तजनों से आग्रह है कि उक्त सभी कार्यक्रमों में सपरिवार इष्टमित्रों सहित अवश्य पधारें।

Exit mobile version