Site icon Yashbharat.com

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए सीईओ बने श्री कृष्णकांत पांडे, शुक्रवार को संभाला कार्यभार,शासन की तबादला सूची के अनुपालन में हुई पदस्थापना, निवर्तमान सीईओ  यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी

IMG 20261023 WA0039

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए सीईओ बने श्री कृष्णकांत पांडे, शुक्रवार को संभाला कार्यभार,शासन की तबादला सूची के अनुपालन में हुई पदस्थापना, निवर्तमान सीईओ  यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी

कटनी – पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुपालन में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देशों के पालन में उपायुक्त विकास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कृष्णकांत पांडे ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को पूर्वाह्न में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।

श्री पांडे के कार्यभार संभालने के साथ ही जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में प्रशासनिक कार्यों के संचालन की नई जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई है। उनसे क्षेत्र में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को गति देने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने की अपेक्षा रहेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के तहत जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के निवर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री यजुवेंद्र कोरी का स्थानांतरण जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी के पद पर किया गया है। शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद श्री कृष्णकांत पांडे ने ढीमरखेड़ा में नई जिम्मेदारी संभाल ली है।

अब क्षेत्रवासियों की निगाहें जनपद पंचायत में संचालित विकास कार्यों, पंचायतों की कार्यप्रणाली और ग्रामीण हितों से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहेंगी। नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version