चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्स
कटनी। चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के तत्वावधान में कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज में प्राचार्य डॉ. जय चड्डा की अध्यक्षता में यलो ड्रेस कोड के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘राधे-राधे’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पूजन-वंदन से हुआ।
इसके बाद एडीसी ग्रुप कटनी द्वारा राधा-कृष्ण की रासलीला और वृंदावन के मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुतियों से महाविद्यालय परिसर में मथुरा-वृंदावन जैसा वातावरण नजर आया और विद्यार्थी व स्टाफ कृष्ण भक्ति में सराबोर हो गए। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रियांशी सिंह, सेजल सोनी, काजल बर्मन, प्रियंका बैरागी, खुशबू नामदेव, माधवी गुप्ता, आस्था गुप्ता, पलक धुरिया, फाल्गुनी पाण्डेय, नीलम बर्मन, सृष्टि रजक, अपूर्वा दुबे, ओम तिवारी, अवध राज और हर्ष यादव ने राधा-कृष्ण, रुक्मिणी, देवकी, यशोदा, गोपियों, सुदामा, नंद बाबा और अर्जुन आदि की वेशभूषा में सहभागिता की। प्रतियोगिता में देवकी का अभिनय करने वाली आस्था गुप्ता ने प्रथम, कृष्ण की भूमिका निभाने वाली प्रियांशी सिंह ने द्वितीय तथा अर्जुन का अभिनय करने वाले हर्ष यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापिका किरण पाल ने किया। प्राचार्य डॉ. जय चड्डा ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों तथा सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूकता और रुचि विकसित करना है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर देवाशीष चड्डा, उप-प्राचार्य डॉ. राजीव खत्री, कुलसचिव शरद निरंकारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आर.आर.एस. परिहार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र वर्मा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।








