Site icon Yashbharat.com

Live गुंजायमान श्लोकों के साथ हरिहर तीर्थ क्षेत्र संकल्प का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया पृथ्वीपूजन

wp 1686561222634

Shri Harihar Tirth रामराजा पहाड़ पर निर्मित होने जा रहे हरिहर तीर्थ क्षेत्र संकल्प का पृथ्वी पूजन के समय विद्वानों के गुंजायमान श्लोकों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विधि विधान के साथ पूजन हवन यज्ञ में सनातन संस्कृति अनुसार शामिल होकर इस पुनीत कार्य मे अपनी सहभागिता दर्ज कराई, इस अवसर पर जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी, स्वामी श्री अवधेशानंद जी के साथ साथ प्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति रही। पूजन स्थल पर धार्मिक वातावरण से ओतप्रोत माहौल मानों सनातनी परम्परा का प्रत्यक्ष बोध करा रही थी।

पूजन स्थल पर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार महसूस किया जा सकता था एक साथ सन्तों की इस उपस्थिति ने विजयराघवगढ़ ही नहीं समूचे क्षेत्र में ऐतिहासिक विलक्षण क्षण का आभाष कराया। करीब एक घण्टे तक यहां वैदिक परम्परा के अनुसार मंत्रोच्चार के मध्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक ने यज्ञ ने आहुति अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री जनता के सम्बोधन के लिए मंचासीन हुए जिसके पहले मुख्यमंत्री ने संतों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान का बंजारी हेलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सोमवार 12 जून को कटनी जिले के ग्राम बंजारी में सामुदायिक भवन तथा कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का भूमिपूजन करने हेतु आयोजित कार्यक्रम में बंजारी स्थित हेलीपेड में आगमन पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत हुआ। मुख्य मंत्री के साथ प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा का भी आगमन हुआ।

हेलीपेड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विधायक विजयराघवगढ़ संजय सत्येंद्र पाठक, विधायक बहोरीबंद प्रणय प्रभात पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ एवं पुष्प मालाओं से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर कलेक्टर अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन सहित अपर आयुक्त रोमानुस टोप्पो, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधाकारी शिशिर गेमावत सहित अन्य अधिकारी ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया।

news updathin..

Exit mobile version