Monday, May 4, 2026
Latest

चेतनोदय तीर्थ में श्रीजी का मस्तकाभिषेक, समोशरण मंदिर का कलशारोहण संपन्न

कटनी। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज नवाचार्य समय सागर महाराज के आशीवार्द एवं श्री 108 जगत पूज्य मुनि पुगंव सुधा सागर महाराज की प्रेरणा से दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति के तत्वावधान में भूमि प्रदाता ससिं कन्हैयालाल गिरधारी लाल धर्मार्थ ट्रस्ट की भूमि पर चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र में प्रातः शमोशरण मंदिर में श्री जी का महा मस्तकाभिषेक मुनी सुधा सागर महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ है। इस अवसर पर शांति धारा करने का सौभाग्य पवन कुमार, आदित्य जैन, विजय कुमार विश्व, नवीन कुमार विश्व, राजकुमार, राहुल, राकेश जैन को प्राप्त हुआ। इसी तारतम्य में नंदीश्वर जिनालय का कलशा रोहण डॉ कमल कुमार, डॉ अखिलेश जैन, एडवोकेट प्रकाश चंद, संदीप जैन पटोरिया द्वारा किया गया एवं शांति धारा करने का सौभाग्य डॉ कमल कुमार, अखिलेश जैन, मिट्ठू लाल, ममता जैन, अभिनंदन जैन, अर्पित जैन, प्रेमचंद, श्रवण कुमार बघवार, धर्मचंद प्रवीण कुमार, सुनील जैन, सोनू संध्या को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर 152 जिनप्रतिमाएं नंदीश्वर जनली में पूरे विधि विधान से मंत्र 4 के साथ मुनि श्री सुधा सागर महाराज द्वारा प्रतिष्ठित करने के बाद 151 श्रद्धालुओं ने मन मस्त का अभिषेक करने का पुण्य लाभ लिया।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक