Friday, April 24, 2026
Latest:
Latest

शहर मे धूमधाम से किया जा रहा विघ्नहर्ता का विसर्जन,लोगों में दिखा जमकर उत्साह ढोल नगाड़े के साथ विदा हो रहे श्रीं गणेश

शहर मे धूमधाम से किया जा रहा विघ्नहर्ता का विसर्जन,लोगों में दिखा जमकर उत्साह ढोल नगाड़े के साथ विदा हो रहे श्रीं गणे

कटनी-शहर में गणेश उत्सव के अंतिम दिन गणपति विसर्जन का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा
इस अवसर पर शहर के विभिन्न हिस्सों से गणेश प्रतिमाएं निकालकर नदी में विसर्जित की गईं। लोगों का उत्साह देखने रहा और वे बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल हुए। कटनी शहर के लोगों ने बड़ी संख्या में अलग अलग हिस्सों से नदी में पहुँच कर विघ्नहर्ता को विदाई दी साथ ही घरों में विराजे गणेश प्रतिमाओं को कुछ लोगों द्वारा पर्यावरण स्वच्छता का संदेश देते हुए अपने घरों में ही गणेश जी की मूर्ति विसर्जित की गणपति की प्रतिमाओं को विसर्जित करने से पहले पूजा-अर्चना की। गणपति विसर्जन के अवसर पर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे और यातायात को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि