Site icon Yashbharat.com

मेडिकल कॉलेज के ब्रेस्ट फीडिंग वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग, NICU के पास मचा हड़कंप—27 शिशु सुरक्षित

Screenshot 20260326 235603 Chrome

जबलपुर। मेडिकल कॉलेज के ब्रेस्ट फीडिंग वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग, NICU के पास मचा हड़कंप—27 शिशु सुरक्षित।मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शिशु ब्रेस्ट फीडिंग वार्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। हालांकि फायर सिस्टम की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

मेडिकल कॉलेज के ब्रेस्ट फीडिंग वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग, NICU के पास मचा हड़कंप—27 शिशु सुरक्षित

दीवार फैन से उठीं लपटें

जानकारी के अनुसार, अस्पताल के पुराने ब्लॉक के कक्ष नंबर 8 में शाम करीब 7:40 बजे दीवार पर लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। यह कमरा शिशुओं को स्तनपान कराने के लिए उपयोग में लाया जाता है।संयोग से घटना के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था।

5 मिनट में काबू, बिजली लाइन बंद

मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड और स्टाफ ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए फायर सिस्टम का उपयोग किया और करीब 5 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया। साथ ही एहतियातन बिजली सप्लाई भी तुरंत बंद कर दी गई, जिससे आग फैलने से रोक ली गई।

NICU के पास थी घटना, 27 शिशु शिफ्ट

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, प्रभावित कक्ष के पास ही नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) स्थित है, जहां उस समय 27 शिशु भर्ती थे।
सतर्कता बरतते हुए सभी शिशुओं को तत्काल सेमिनार हॉल में शिफ्ट किया गया। हालात सामान्य होने के बाद उन्हें वापस NICU में सुरक्षित पहुंचा दिया गया।

टला बड़ा हादसा

घटना के बाद ब्रेस्ट फीडिंग वार्ड को पूरी तरह खाली करा लिया गया। समय रहते उठाए गए कदमों और फायर सिस्टम की तत्परता से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।

अस्पताल में हुई इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस पर सवाल खड़े किए हैं, हालांकि स्टाफ की सतर्कता से सभी शिशु सुरक्षित रहे।

Exit mobile version