Site icon Yashbharat.com

पुलिस के ऑफिशियल WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो भेजने पर SHO सस्पेंड, SP ने बिठाई विभागीय जांच

पुलिस के ऑफिशियल WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो भेजने पर SHO सस्पेंड, SP ने बिठाई विभागीय जांच

पुलिस के ऑफिशियल WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो भेजने पर SHO सस्पेंड, SP ने बिठाई विभागीय जांच

पुलिस के ऑफिशियल WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो भेजने पर SHO सस्पेंड, SP ने बिठाई विभागीय जांच

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बढ़ापुर थाने के ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने थाना प्रभारी (SHO) नीरज कुमार (तोमर) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

वीडियो डिलीट करने से पहले पुलिसकर्मियों ने ले लिए स्क्रीनशॉट

जानकारी के अनुसार, बढ़ापुर थाने के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में, जिसका उपयोग विभागीय सूचनाओं और आदेशों के आदान-प्रदान के लिए किया जाता है, एक अश्लील वीडियो पोस्ट हो गया। वीडियो पोस्ट होते ही हड़कंप मच गया। हालांकि कुछ ही देर में वीडियो को ग्रुप से डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक ग्रुप में मौजूद कई पुलिसकर्मियों ने इसे डाउनलोड कर लिया और इसके स्क्रीनशॉट भी ले लिए।

जांच टीम की रिपोर्ट के बाद SP का बड़ा एक्शन

मामला सामने आने के बाद एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने क्षेत्राधिकारी (नगीना) राजेश सोलंकी और विभागीय टीम को जांच के निर्देश दिए। जांच टीम ने बढ़ापुर थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों से पूछताछ की, उनके बयान दर्ज किए और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की। रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद एसपी ने बुधवार शाम थाना प्रभारी को कदाचार के आरोप में निलंबित कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, वीडियो में दिख रही महिला का चेहरा स्पष्ट था, जबकि पुरुष की पहचान की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

मथुरामय सियासी चर्चा: ‘सपा सरकार आई तो CM कोटे से बनवा दूंगा IAS’

उधर, प्रदेश के मथुरा जिले से भी व्हाट्सएप चैट वायरल होने का एक अजीब मामला सुर्खियों में है। एक सपा नेता द्वारा महिला को भेजे गए मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। आरोप है कि सपा नेता ने महिला को झांसा देते हुए कहा था कि राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर वह “भैयाजी” यानी अखिलेश यादव से सिफारिश कर महिला को मुख्यमंत्री कोटे से डेपुटेशन पर सीधे IAS बनवा देगा। इस वायरल चैट को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Exit mobile version