Site icon Yashbharat.com

Sherni Sundri ने 3 शावकों को जन्‍म दिय, प्रदेश को मिला टाइगर स्टेट का दर्जा

04 04 2023 umaria tiger bandhavgarh

Sherni Sundri ने 3 शावकों को जन्‍म दिय, प्रदेश को मिला टाइगर स्टेट का दर्जा  इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में शेरनी सुंदरी ने 3 शावकों को जन्म दिया है।

9 टाइगर और 5 शेर

जामनगर को बाघ, शेर और घड़ियाल देने के बाद भी स्थानीय चिड़ियाघर में नौ टाइगर, पांच शेर और 30 घड़ियाल हैं। कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जनवरी 2023 में पांच शेर, पांच टाइगर, आठ घड़ियाल और एक जोड़ी लोमड़ी बाहर भेजी गई थी। इन्हें ग्रीन जूलॉजिकल गार्डन जामनगर की 25 सदस्यीय टीम तीन विशेष एनिमल एम्बुलेंस से ले गई थीं। इसके बाद से नए दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी, बंदर और एनाकोंडा सहित कई प्रजातियों के सांपों के आने का रास्ता भी खुल गया था।

 

प्रदेश को मिला टाइगर स्टेट का दर्जा

भार्गव ने जू में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मप्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से लगातार चीते और शेरों की संख्या बढ़ रही है। प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा मिला है। इंदौर के प्राणी संग्रहालय को भी देश में एक अनुपम स्थान प्राप्त है। पहले भी हमारे जू में शेरनी सुंदरी ने दो साल पहले दो शावकों को जन्म दिया था। जिनके एक्सचेंज में हमने देश के दूसरे जू से कुछ एग्जॉटिक जीव-जंतु लिए थे।

 

जल्दी यहां पर कई और जानवर भी आएंगे

जल्द ही लोग चिड़ियाघर में 60 प्रजातियों के 150 पक्षी, बंदर और सांप देख सकेंगे। यहां अभी कई और भी जानवर आने वाले हैं। भारतीय नागरिकों के लिए इंदौर के चिड़ियाघर में प्रवेश शुल्क 20 रुपए है। वहीं, विदेशी पर्यटकों के लिए कीमत 100 रुपए रखी गई है। इसके अलावा चिड़ियाघर में स्टिल कैमरा और पाइंट शूट कैमरे से फोटो के लिए 50 रुपए चुकाने होंगे। डीएसएलआर कैमरे से फोटो के लिए 100 रुपए देने होंगे।

Exit mobile version