Site icon Yashbharat.com

शेखर पाठक बने जबलपुर डिविजन क्रिकेट टीम के कप्तान

IMG 20250601 WA0011

शेखर पाठक बने जबलपुर डिविजन क्रिकेट टीम के कप्ता

लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा आयोजित विभागीय अधिकारी कर्मचारी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगता ग्वालियर में दिनांक 13 से 17 जून 2025 से आयोजित की जा रही है। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर के द्वारा श्री शेखर पाठक व्यायाम शिक्षक उत्कृष्ट विद्यालय कटनी को जबलपुर डिविजन का कप्तान बनाया गया है। विदित हो की श्री शेखर पाठक के नेतृत्व में संभाग स्तरीय विभागीय कर्मचारी क्रिकेट प्रतियोगता में कटनी जिले ने सिवनी, जबलपुर और छिंदवाड़ा को हराकर प्रथम बार खिताब पर कब्जा किया था। शानदार प्रदर्शन के आधार पर कटनी से शेखर पाठक, हिमांशु दास, मनोज शुक्ला, सौरभ राजपूत, आशीष राठौर, रामनरेश यादव और राकेश विश्वकर्मा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शिक्षा विभाग की इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी  पृथ्वी पॉल सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी  अनूप डांगीवाल, प्राचार्य एम. किड़ो, आलोक पाठक, प्रमोद डहेरिया , राजीव रंजन, विक्रम चतुर्वेदी और उत्कृष्ट विद्यालय कटनी के स्टाफ एवं सभी गणमान्य नागरिकों ने खिलाडि़यों को हार्दिक बधाई दी है और स्टेट टूर्नामेंट ग्वालियर के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Exit mobile version