Site icon Yashbharat.com

दो साल तक पति के साथ रही और फिर इंदौरी दुल्‍हन ले उड़ी दस लाख रुपये और गहने

05 10 2020 looteri dulhan 2020105 84536

दो साल तक पति के साथ रही औरइ फिर इंदौरी दुल्‍हन ले उड़ी दस लाख रुपये और गहने।  इंदौर में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया, जिसने शादी के दो साल बाद पति को धोखा देकर दस लाख रुपये और गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। महिला पर आरोप है कि उसने कई शादियां की हैं और अलग-अलग लोगों से लाखों रुपये ठगे हैं।
एमपी के इंदौर में शादी के दो साल बाद एक महिला पैसे और गहने लेकर फरार हो गई. महिला अपने पति के साथ रहने के दौरान दस लाख रुपए की रकम लेकर भागी है. इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस इस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुट गई है.

लुटेरी दुल्हन के किस्से तो आपने कई जगहों से सुने होंगे. मध्य प्रदेश के इंदौर से भी एक ऐसा ही किस्सा सामने आया है. लेकिन यहां दुल्हनिया ने शादी के तुरंत बाद नहीं, बल्कि पति संग पूरे दो साल साथ में बिताए. उसके बाद मौका पाते ही घर से लाखों के गहने और रकम लेकर फुर्र हो गई. पति को पत्नी की सच्चाई पता लगी तो मानो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई. पीड़ित ने आरोपी पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है.

पुलिस ने मामला दर्ज करके लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, मामला इंदौर के हीरा नगर क्षेत्र का है. यहां रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी पर ही धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. युवक का दावा है कि उसकी पत्नी ने कई शादियां कर अलग-अलग लोगों से लाखों रुपये ठगे हैं.

पीड़ित संदीप पीलोदा ने पुलिस शिकायत में कहा कि उसे 2022 की दीपावली में एक महिला से पहली नजर में प्यार हो गया और पांच महीने बाद उससे शादी कर ली. संदीप शादी के बाद घर जमाई बनकर अपनी ही पत्नी के मायके में रहने लगा. इस दौरान महिला ने संदीप से सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीदवाई और पैसे भी अपने पास रख लिए. फिर कुछ दिनों तक साथ रहने के बाद उसने संदीप से दूरी बना ली, जब संदीप ने अपनी रकम वापस मांगी तो महिला अपने परिजनों के साथ कहीं और रहने चली गई.

अब संदीप ने इस मामले में हीरा नगर क्षेत्र के डीसीपी हंसराज सिंह को शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. डीसीपी हंसराज सिंह ने बताया कि महिला का कई अन्य राज्यों में शादी किए जाने की बात भी सामने आई है. संदीप से लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस जांच कर रही है और एक टीम महिला की तलाश में भी जुटी हुई है.

Exit mobile version