Shani Gochar 2024: साल 2024 में शनि की चाल इन 5 राशि वालों का करेगी बेड़ा पार, ठसाठस नोटों से भरेगी तिजोरी-जेब!

Shani Effect On 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता और दंड नायक के नाम से भी जाना जाता है. कहते हैं कि व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब शनि देव ही रखते हैं. ऐसे में व्यक्ति की कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत और कमजोर होने पर जातकों को शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है. जानें साल 2024 में किन राशि वालों पर शनि कृपा बरसाने वाले हैं.

साल 2024 में शनि की चाल

ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय के देवता के नाम से जाना जाता है. कहते हैं कि व्यक्ति के कर्मों का हिसाब शनि देव रखते हैं और उसी मुताबिक फल प्रदान करते हैं. शनि इस समय कुंभ राशि में विराजमान हैं. और साल 2024 में सिर्फ स्थिति बदलने वाले हैं. बता दें 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 तक शनि वक्री अवस्था में रहेंगे और 11 फरवरी 2024 से 18 मार्च 2024 तक शनि अस्‍त हो जाएंगे. वहीं, 18 मार्च, 2024 को शनि उदित होंगे. ऐसे में किन राशि वालों को विशेष लाभ होने वाला है जानें.

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2024 में शनि की स्थिति का मेष राशि वालों के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा. इनके जीवन में धन-समृद्धि का आगमन होगा. मेष राशि वालों पर शनि विशेष रूप से महेरबान होंगे. धन, उच्च पद और सुख-सुविधाएं मिलेंगी. नौकरी और व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे. इस समय वित्तीय स्थिरता और मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

वृषभ राशि

शनि उदित होकर साल 2024 में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ प्रदान करेंगे. आपकी आय में वृद्धि होगी. वहीं व्यापारी वर्ग के लिए भी ये गोचर मुनाफा प्रदान करेगा. बता दें कि साल 2024 में शनि इन राशि वालों को शुभ परिणाम प्रदान करेंगे. इस अवधि में तरक्की के योग बन रहे हैं. नौकरी और व्यापार में बड़ी उपलब्धि मिलेगी.

 

धनु राशि

इस राशि वालों को शनि के उदय होने से करियर में बड़ी सफलता हाथ लगेगी. इतना ही नहीं, इस राशि के लोगों को इस समय किस्मत का साथ मिलेगा. सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. इस समय मेहनत का पूरा फल मिलेगा. करियर के मामले में भी तरक्की के अवसर मिलेंगे. नौकरी में स्थानांनतरण हो सकता है.

मकर राशि

बता दें कि मकर राशि वालों के लिए ये समय सुख-समृद्धि से भरपूर रहेगा. मकर राशि वाले लोगों की बुद्धि में जैसे-जैसे विकास होगा वैसे इनके करियर में प्रगति की संभावना है. बता दें कि इस दौरान इनकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. कुल मिलाकर इस राशि वालों को लिए साल 2024 अनुकूल रहने वाला है. इस अवधि में शनि की कृपा आपको कई मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालेगी.

Exit mobile version