Sunday, April 26, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

रीवा शिक्षा विभाग की शर्मनाक गलती: मौत के महीनों बाद भी शिक्षक को भेज दिया ई-अटेंडेंस नोटिस

रीवा शिक्षा विभाग की शर्मनाक गलती: मौत के महीनों बाद भी शिक्षक को भेज दिया ई-अटेंडेंस नोटिस। जिले के शिक्षा विभाग की लापरवाही इस कदर सामने आई है कि तीन मृत शिक्षकों को ई-अटेंडेंस न भरने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया।

रीवा शिक्षा विभाग की शर्मनाक गलती: मौत के महीनों बाद भी शिक्षक को भेज दिया ई-अटेंडेंस नोटिस

ई-अटेंडेंस प्रणाली, जो हाल ही में सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य की गई है, की निगरानी के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने यह नोटिस जारी किया। विभाग के रिकॉर्ड में अपडेट न होने के कारण मृत शिक्षकों को ड्यूटी से अनुपस्थित दर्शाया गया और नियमानुसार उन्हें नोटिस भेज दिया गया।

ये तीनों मामले मऊगंज के नईगढ़ी क्षेत्र से संबंधित हैं। जिन शिक्षकों को नोटिस मिला है—

  1. रामगरीब दीपांकर, बैरिया, नईगढ़ी में पदस्थ, मृत्यु: 12 फरवरी 2025
  2. देवता दीन आदिवासी, घसखर्रा, नईगढ़ी में पदस्थ, मृत्यु: 29 अप्रैल 2023
  3. छोटेलाल साकेत, दुबवा, नईगढ़ी में पदस्थ, मृत्यु: 27 मई 2025

जारी नोटिस में कहा गया है कि ई-अटेंडेंस न दर्ज करने के कारण उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। साथ ही तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। मृत शिक्षकों के नाम पर नोटिस जारी होने से विभाग की संवेदनहीनता और सिस्टम की खामियां उजागर हो रही हैं। रीवा शिक्षा विभाग की शर्मनाक गलती: मौत के महीनों बाद भी शिक्षक को भेज दिया ई-अटेंडेंस नोटिस

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि