Friday, May 1, 2026
Latest:
katniLatest

तिरंगा रैली से गूंजा शाहपुर: हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालय में भव्य कार्यक्रम

कटनी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शास.एकी.माध्य.विद्या. शाहपुर में भव्य तिरंगा रैली निकली गई। मुख्य अतिथि अखिल पांडेय वरिष्ठ भाजपा नेता,जिला पंचायत सदस्य,कार्यक्रम अध्यक्ष नितिन पांडेय भाजपा मंडल अध्यक्ष देवरी हटाई मंडल,विशिष्ट अतिथि राकेश यादव उपाध्यक्ष जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा,वरिष्ठ अतिथि लक्ष्मी मांझी सरपंच ग्राम पंचायत शाहपुर एवं उमा रजक अध्यक्ष शाला प्रबं.समिति शाहपुर के करकमलों द्वारा सर्वप्रथम वीणावादिनी माँ सरस्वती एवं भारत माता के चरणों में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया।

तत्पश्चात दुशाला भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया गया,भारत माता के उदघोषों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया,छात्र छात्रा उत्साह,उमंग से लबरेज हांथो में तिरंगा थामे एवं भारत माता के जयघोषों ने सबको आकर्षित किया,तत्पश्चात ग्राम भ्रमण कर शाला प्रांगण में रैली का समापन हुआ।

कार्यक्रम में युवा नेता शम्भूदत्त तिवारी, पंकज बर्मन, अशोक मिश्रा, संजय गौतम, रमेश पांडेय,आर्यन सोनी,कमलेश नामदेव,प्रहलाद नामदेव,दिनेश चौधरी, कमलेश रजक आदि की प्रमुखता से उपस्थिति रही।

विद्यालय प्रभारी रमाशंकर तिवारी द्वारा समस्त अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, मातृशक्तियों सभी का आभार प्रकट किया गया, शाला परिवार के देवेंद्र कुल्हरा, पंकज पँवार, आस्था सिंह,अजय त्रिपाठी, अभिनय मिश्रा, दिनेश्वर पटले सहित समस्त शिक्षकों की उपस्थिति रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम