मध्यप्रदेश

Sex Racke का ख़ुलासा, कार में मिली कॉलगर्ल और रिटायर्ड फौजी

भोपाल। भोपाल पुलिस ने एक ऐसे सेक्स रैकेट का ख़ुलासा किया, जिसका दलाल सेना का एक रिटायर्ड राइफलमैन है. सेना से वीआरएस लेकर वो ये धंधा कर रहा था और मुंबई, दिल्ली और गुजरात से कॉलगर्ल बुलाता था.

शहर के पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी में ये रैकेट चल रहा था. पुलिस ने 12 नंबर बस स्टॉप के पास एक रेस्तरां के नज़दीक खड़ी कार पर छापा मारा तो 3 लोग उसके हाथ लग गए. इनमें से एक रैकेट चला रहा दलाल रिटायर्ड फौजी दिलीप कुमार गोयल, मुंबई से आई कॉलगर्ल और एक ग्राहक था. आरोपी दलाल दिलीप कुमार गोयल दलाल राजस्थान रेजीमेंट में राइफलमैन था. सेना से उसने वीआरएस ले लिया था. वो ग्राहकों की डिमांड पर दिल्ली से लेकर गुजरात तक से लड़कियां बुलवाता था. लड़कियों को कुछ दिन रखकर फिर वापस भेज दिया जाता था.

आरोपियों के पास से पांच हजार रुपए, 3 मोबाइल फोन और कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली है. हाल के दिनों में पुलिस ने शहर में 5 सेक्स रैकेट पकड़े. उन्हीं से मिली जानकारी के आधार पर इस नये  रैकेट का पर्दाफ़ाश किया. पकड़ा गया ग्राहक भोपाल के मिसरौद का और कॉलगर्ल ठाणे की रहने वाली है. दलाल दिलीप कुमार गोयल सोशल मीडिया के ज़रिए ये रैकेट चला रहा था.

Leave a Reply

Back to top button