शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ समापन
शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ समाप
कटनी- प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम बिजौरी मझगांवा में संचालित हो रहा है जिसमें सप्तम दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कुमारी अंकिता तिवारी की उपस्थिति रही उन्होंने विद्यार्थियों को कैसे चरित्र निर्माण के माध्यम से समाज और राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है इस पर विस्तार से विचार व्यक्त किया उन्होंने कहा जो भरा नहीं है भावों से बहती जिसमें रसधार वहीदा नहीं वह पत्थर है जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं कहकरके उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए जागृत किया। इसी क्रम में विधिक प्राधिकरण से श्री मयंक मिश्रा नीतीश डोंगरे की भी उपस्थित रही उन्होंने सभी बच्चों को बाल संरक्षण एक्ट के संदर्भ में पूरी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को विभिन्न प्रकार की सामाजिक बुराइयों से बचना चाहिए और एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पौधारोपण का कार्य किया मानव जीवन विकास समिति में पौधों की नर्सरी में जाकर कार्य किया विभिन्न प्रकार के पौधों की जानकारी प्राप्त की। डॉ माधुरी गर्ग डॉ नरेश कुलस्ते डॉ अतुल कुमार की उपस्थिति इस कार्य में अत्यंत सराहनीय रहिए अंत में डॉक्टर माधुरी गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया।








