katniमध्यप्रदेश

अमृतवेला ट्रस्ट, कटनी द्वारा श्री गुरु अर्जन देव साहिब जी के शहीदी दिवस पर मीठे शरबत (छबील) की सेवा

अमृतवेला ट्रस्ट, कटनी द्वारा श्री गुरु अर्जन देव साहिब जी के शहीदी दिवस पर मीठे शरबत (छबील) की सेव

कटनी-अमृतवेला ट्रस्ट, कटनी द्वारा श्री गुरु अर्जन देव साहिब जी के शहीदी दिवस के अवसर पर मुरली रेस्टोरेंट के सामने मीठे शरबत (छबील) की सेवा का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित इस सेवा में हजारों राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं संगत ने शरबत ग्रहण कर गुरु साहिब जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अमृतवेला ट्रस्ट, कटनी के सभी सेवादारों ने पूरे समर्पण एवं निस्वार्थ भाव से सेवा को सफल बनाया। भीषण गर्मी में की गई इस मीठे शरबत (छबील) की सेवा की शहरवासियों ने सराहना करते हुए इसे मानव सेवा एवं “सरबत दा भला” की भावना का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।
अंत में अमृतवेला ट्रस्ट, कटनी ने सभी सहयोगियों, सेवादारों एवं शहरवासियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Back to top button