Site icon Yashbharat.com

Seoni Crime: 10 हजार रुपये नहीं दिए तो कर दी हत्या

murder

murder

Seoni Crime: 10 हजार रुपये नहीं दिए तो  हत्या कर दी । जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में उधारी के 10 हजार रुपये के लिए आरोपित ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार वहीं प्रमोद को अधमरा देख पुलिस से बचने के लिए आरोपित ने प्रमोद के सिर पर लोहे के नोजल से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को खेत में स्थित कुएं में फेंक दिया था।

 

खाना खाकर घूमने निकला था मृतक

पुलिस के अनुसार मृतक प्रमोद उर्फ परसराम रात करीब 7.30 बजे खाना खाकर घर से घूमने के लिए निकला था। देर रात तक घर पर नहीं आने रात में ही कई जगह तलाश की गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। दूसरे दिन प्रमोद डेहरिया के ही खेत के कुएं में उसका शव मिला।

 

मृतक ने किए थे बचने के प्रयास

शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान घटना स्थल मृतक प्रमोद डेहरिया के खेत के कुएं के आसपास झड़प के निशान मिले। कुएं के पास खेत में भी दौड़ने के निशान मिले थे। शार्ट पीएम रिपोर्ट में डाक्टर ने प्रमोद उर्फ परसराम डेहरिया की मौत सिर में आई चोट के कारण होना बताया।

अंतिम बार आरोपित के साथ देखा गया था मृतक

विवेचना के दौरान पूछताछ पर मृतक की बहन व अन्य गवाहों ने बताया कि प्रमोद छह जनवरी को गांव के संदेही रामराज डहेरिया प्रमोद डहेरिया के खेत तरफ ही जाते दिखे थे। वापसी में रामराज डहेरिया अकेला वापस आते दिखा था। इस पर पुलिस ने संदेही रामराज डहेरिया से पूछताछ की। इसमें रामराज ने हत्या स्वीकार करते बताया कि प्रमोद उर्फ परसराम डहेरिया ने उससे दस हजार रुपये उधार लिया था जो वापस नहीं दे रहा था। इस कारण उसने प्रमोद की हत्या कर दी।

Exit mobile version