Site icon Yashbharat.com

बेंगलुरु में सनसनीखेज वारदात: शादी के बहाने बुलाकर प्रेमी को जिंदा जलाया, आरोपी युवती गिरफ्तार

बेंगलुरु में सनसनीखेज वारदात: शादी के बहाने बुलाकर प्रेमी को जिंदा जलाया, आरोपी युवती गिरफ्तार

बेंगलुरु में सनसनीखेज वारदात: शादी के बहाने बुलाकर प्रेमी को जिंदा जलाया, आरोपी युवती गिरफ्तार

बेंगलुरु में सनसनीखेज वारदात: शादी के बहाने बुलाकर प्रेमी को जिंदा जलाया, आरोपी युवती गिरफ्तार। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने अपने प्रेमी को शादी का प्रपोजल देने के बहाने घर बुलाकर जिंदा जला दिया। पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

चारधाम यात्रा 2026: ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, भक्ति में डूबा धाम

बेंगलुरु में सनसनीखेज वारदात: शादी के बहाने बुलाकर प्रेमी को जिंदा जलाया, आरोपी युवती गिरफ्तार

मृतक की पहचान 27 वर्षीय किरण के रूप में हुई है, जबकि आरोपी युवती का नाम प्रेरणा बताया जा रहा है। दोनों एक टेलीकॉम स्टोर में साथ काम करते थे और पिछले एक साल से रिश्ते में थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेरणा पिछले कुछ समय से किरण से नाराज चल रही थी। उसे शक था कि किरण उससे दूरी बना रहा है और शादी नहीं करेगा। इसी गुस्से में उसने इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया।

मंगलवार को प्रेरणा ने किरण को दक्षिण बेंगलुरु के अंजनपुरा स्थित अपने घर बुलाया। उस समय घर पर कोई नहीं था। कुछ देर बातचीत के बाद उसने किरण की आंखों पर पट्टी बांध दी और उसे कुर्सी से बांध दिया। जब किरण ने विरोध किया, तो प्रेरणा ने उसे यह कहकर बहला दिया कि वह एक खास अंदाज में प्रपोज करना चाहती है।

इसके बाद, जब किरण पूरी तरह बंधा हुआ था, प्रेरणा ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ (केरोसिन) डालकर आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और उसे मरते हुए देखती रही।

मामले की जांच कर रहे डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस डीएल नागेश ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में उसने कहा कि प्रेमी की अनदेखी से परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है।

Exit mobile version