Site icon Yashbharat.com

सायना महाविद्यालय में उपभोक्ता जागरूकता पर सेमिनार का हुआ आयोजन,ट्राई प्रसारण नीतियों को लेकर प्रतिबद्ध – नवीन

IMG 20250204 WA0021

सायना महाविद्यालय में उपभोक्ता जागरूकता पर सेमिनार का हुआ आयोजन,ट्राई प्रसारण नीतियों को लेकर प्रतिबद्ध – नवीन शर्म

*कटनी। सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कटनी में उपभोक्ता अधिकार संगठन तथा भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधीकरण (TRAI) द्वारा उपभोक्ता जागरूकता हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत महाविद्यालयीन छात्रों के मध्य जागरुकता लाने के उद्‌देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उपभोक्ता अधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सी.ए.जी. सदस्य नवीन प्रकाश शर्मा ने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) की प्रसारण पॉलिसी एवं नियामक दाँचे की जानकारी देते हुये बताया कि प्रसारण नीतियाँ समझ, पारदर्शिता, उचित मूल्य निर्धारण और सभी उपभोक्ताओं के लिये सुलभता सुनिश्चित करने के लिये बनाई जाती है। ये नीतियाँ सामग्री के प्रसारण, सदस्यता शुल्क और सेवा की गुणवत्ता को नियंत्रित करती है। ट्राई यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम करता है कि उपभोक्ताओं को अपनी पसंद के अनुसार चैनल चुनने और केवल उन्हीं सेवाओं के लिए भुगतान करने की स्वतंत्रता मिले, जिनकी वे सेवा लेते हैं।

प्रसारण में नियम और विनिमय के अंतर्गत उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिये कई नियम बनाए गए हैं, जिनमें शामिल है-टीवी चैनलों और डीटीएच सेवाओं के लिए पारदर्शी मूल्य निर्धारण मॉडल, फ्री-टू-एयर चैनलों और प्रीमियम सामग्री की स्पष्ट जानकारी, भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम, निर्बाध सेवाओं और उच्च गुणवत्ता वाले प्रसारण की सुनिश्चितता।

TRAI एक नियामक निकाय के रूप में कार्य करते हुये, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा, उपभोक्ता संरक्षण और नैतिक प्रसारण प्रथाओं को सुनिश्चित करता है। यह ऐसे नियम बनाता है जो एकाधिकार को रोकते हैं, गुणवत्ता बनाये रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि दर्शकों को गुमनाह या अधिक शुल्क न लिया जाये।
श्री शर्मा ने कहा कि एक जागरूक उपभोक्ता के रूप में हमें अपने अधिकारों और मिलने वाले संरक्षण उपायों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। TRAI के नियमों से अपडेट रहने और किसी भी अनुचित प्रथा की रिपोर्ट करते के लिये उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया गया। श्री शर्मा ने ए.आई. के माध्यम से हो रहे ऑनलाइन फ्राड से सतर्क रहने तथा गोपनीय दस्तावेज किसी से शेयर न करने हेतु प्रोत्साहित किया।यह जागरूकता कार्यक्रम सायना इन्टरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीस, कटनी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का माकूल जवाब भी दिया गया।

कार्यक्रम में जन अभियान परिषद से श्री गोवर्धन रजक ने उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी प्रदान की। आभार प्रदर्शन श्री शरद यादव, प्रशासनिक अधिकारी, सायना कॉलेज तथा मंच संचालन श्री राम जी गुप्ता ने किया।

Exit mobile version