तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जल संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जल बचाओ कल बचाओ से संबंधित संगोष्ठी आयोजन

तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में
जल संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जल बचाओ कल बचाओ से संबंधित संगोष्ठी आयोज

कटनी-प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ माधुरी गर्ग के निर्देशन में जल संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जल बचाओ कल बचाओ से संबंधित संगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जल संसाधन से संबंधित विभिन्न विचारधाराओं को अभिव्यक्त करते हुए कहा कि हमें जल की रक्षा करनी चाहिए अनावश्यक जल नहीं बर्बाद करना चाहिए क्योंकि जल के बिना हमारा जीवन अधूरा है। डॉ माधुरी गर्ग ने भी कहां की सृष्टि का निर्माण जल से है और जल से ही मनुष्य के जीवन का निर्माण है जल के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है निर्जीव है जल की रक्षा करना हमारा परम पुनीत कर्तव्य है जल के माध्यम से ही इस सृष्टि के समस्त प्राणी सुखद जीवन व्यतीत करते हैं। हमें आसपास के ताल तलैया कुएनदी नाले की साफ सफाई रखनी चाहिए अनावश्यक कचरा नहीं फेंकना चाहिए पशु पक्षियों का जीवन भी जल पर संरक्षित है इसलिए सभी की रक्षा करने के लिए हमें आज संकल्प लेना चाहिए की जल है तो कल है जल बचाओ जीवन बचाओ। इस कार्यक्रम में डॉक्टर रुक्मणी प्रताप सिंह ने भी अपने विचारों को रखते हुए कहा कि जल संरक्षण आवश्यक है जल जीवन का आधार है जल को प्रदूषित होने से हमें बचाना चाहिए। इस कार्यक्रम में एनएसएस की स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलजुल कर इस पुनीत कार्य को करने का संकल्प लिया अंत में डॉक्टर माधुरी गर्ग ने सभी का आभार व्यक्तकिया।

Exit mobile version