विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण हेतु संगोष्ठी आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण हेतु संगोष्ठी आयोजि

 

कटनी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला कटनी के सेक्टर क्रमांक-5 हीरापुर कौड़िया अंतर्गत ग्राम बिछिया में पर्यावरण संरक्षण विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना था।

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में महिला थाना प्रभारी श्रीमती वर्षा सोनकर ने उपस्थित ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय व पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्कर्मा के निर्देश पर महिला सुरक्षा जागरूकता व पुलिस दीदी मोबाइल वाहन इस्तेमाल कैसे करना है इस प्रकाश डाला व पर्यावरण को लेकर उन्होंने कहा की स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण मानव जीवन की आधारशिला है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा जल, भूमि एवं वायु प्रदूषण को रोकने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर हवलदार रोशनी सिंह, उपसरपंच विजय यादव, अशोक जी, सेक्टर प्रभारी साध्वी जन कल्याण समिति की अध्यक्ष साध्वी निगम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, स्वच्छता एवं हरित विकास जैसे विषयों पर चर्चा की गई तथा उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं प्रकृति के संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयास करने के संदेश के साथ हुआ।

Exit mobile version