katniमध्यप्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वदेशी जागरण मंच द्वारा श्रमदान एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

 

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वदेशी जागरण मंच द्वारा श्रमदान एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम संपन्

 

कटनी । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच द्वारा जागृति पार्क, कटनी में स्वच्छता, श्रमदान एवं पर्यावरण जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण हेतु समाज की सहभागिता सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. उमा निगम के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जो जागृति समिति की अध्यक्ष, पर्यावरण विकास संधारण समिति की उपसचिव एवं स्वदेशी जागरण मंच की जिला पर्यावरण प्रमुख हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  तपस्या परिहार  आयुक्त, नगर पालिक निगम कटनी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने स्वच्छता, जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण को जनभागीदारी से जोड़ने पर बल दिया तथा सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

 

विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात  एवं स्वदेशी जागरण मंच की प्रांतीय महिला प्रमुख  वंदना गिलानी उपस्थित रहीं।

 

डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का संस्कार शिक्षा और परिवार दोनों से विकसित होता है। उन्होंने युवाओं एवं विद्यार्थियों से प्रकृति संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया तथा कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधे के संरक्षण का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण का अभियान और अधिक प्रभावी बन सकता है।

 

वंदना गिलानी  ने कहा कि परिवार में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वदेशी एवं प्रकृति-अनुकूल जीवनशैली अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में सार्थक योगदान दिया जा सकता है।

 

कार्यक्रम में सहसंयोजक  रमेश गुप्ता  जिला सह महिला आयाम  नीति वर्म, सह संघर्ष वाहिनी  अलका अग्रवाल  एवं जिला प्रशिक्षक  अंकित शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही पर्यावरण विकास संधारण समिति के सदस्य अनिल नेमा  सुजीत  निरंजन पंजवानी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड प्रभारी  ललित ने अपने स्काउट विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे तथा श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में डॉ. विकास गुप्ता जी, डॉ. वंदना गुप्ता जी, विभिन्न फार्मा कंपनियों के सदस्यगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत जागृति पार्क परिसर में स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान किया गया, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकों, विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। सभी ने जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण एवं सामाजिक सहभागिता का एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ।

“स्वच्छ पर्यावरण, हरित पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Back to top button