Wednesday, May 20, 2026
Latest:
Latest

Semicon India: पीएम मोदी की एक लाइन और पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा

Semicon India: पीएम मोदी की एक लाइन और पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम में शिरकत की।

Semicon India: पीएम मोदी की एक लाइन और पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा

Semicon India: पीएम मोदी की एक लाइन और पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा
Semicon India: पीएम मोदी की एक लाइन और पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा

इस कार्यक्रम में दुनियाभर के सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम में अपने भाषण की शुरुआत में पीएम मोदी ने कुछ ऐसा कहा कि पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा।

पीएम मोदी की किस बात पर मुस्कुराए लोग
दरअसल पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा कि कल रात ही मैं जापान और चीन की यात्रा से वापस लौटा हूं। इस पर सभागार में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद पीएम मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘गया था, इसलिए तालियां बजा रहे हैं या वापस लौटा हूं इसलिए।’ प्रधानमंत्री के इतना कहते ही सभागार में मौजूद सभी लोग ठहाका मारकर हंस पड़े।
दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य गढ़ने के लिए तैयार
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यहां दुनिया भर के सेमीकंडक्टर विशेषज्ञ हैं, 40-50 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हैं और भारत की युवा शक्ति भी यहां नजर आ रही है। ये जो संयोजन बना है, इसका संदेश है कि दुनिया भारत पर विश्वास करती है। दुनिया अब भारत के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जितनी तेजी से विकास हो रहा है, उससे हम सभी, उद्योगों में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। विकास की गति यही रही तो भारत का दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना तय है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि