Site icon Yashbharat.com

कटनी जिले में भाजपा के 6 मंडल अध्यक्ष घोषित, देखें कहां किसे मिली जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश बीजेपी में जिलाध्यक्षों की घोषणा, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में नए चेहरे, इंदौर में अभी भी असमंजस

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने जिला कटनी के 6 मंडलों में नवीन मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। भाजपा जिलाध्यक्ष  दीपक सोनी टंडन ने बताया कि बहोरीबंद विधानसभा के कुआं मंडल में मुकेश गर्ग, बड़वारा विधानसभा के बड़वारा मंडल में अनुराग कुमार गुप्ता, ढीमरखेड़ा मंडल में नरेंद्र त्रिपाठी, मुड़वारा विधानसभा के निवार मंडल में ब्रजनंदन पटेल, विजयराघवगढ़ विधानसभा के सिनगौडी मंडल में  प्रमोद सोनी एवं पिपरियाकला मंडल में अरुण पटेल को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन जिला प्रभारी संजय साहू टण्डन ने समस्त नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष गणों को इस दायित्व के लिए बधाई देते हुए संगठन के लिए पूर्ण तन्मयता के साथ जुटने का आव्हान किया।

उन्होनें कहा कि सभी 6 मंडलों में अनुभवी उर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है इनकी नियुक्ति से संगठन और अधिक गतिशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा।

Exit mobile version