Site icon Yashbharat.com

कटनी सहित 62 जिलों में भाजपा की संगठनात्मक नियुक्तियों के लिए बनाए गए आब्जर्वर, देखें किस जिले में कौन करेगा आब्जर्व

images 28 1

कटनी। कटनी सहित 62 जिलों में भाजपा की संगठनात्मक नियुक्ति जिला कार्यकारिणी सहित अन्य पदों के लिए नाम तय करने हेतु संगठन ने आब्जर्वर नियुक्त किये हैं। कटनी के लिए रमेश भटेरे तथा सुजीत जैन को आब्जर्वर बनाया गया है। दरअसल जिला संगठन और सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नई व्यवस्था बना दी है।

पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने तय किया है कि सभी जिलों में दो-दो ऑब्जवर जाएंगे। ये स्थानीय स्तर पर न केवल जन प्रतिनिधियों और नेताओं से बात करेंगे, बल्कि पारदर्शी तरीके से नामों की सूची बनाएंगे। इन्हें सात दिन का समय दिया गया है।

आगामी 17-18 अगस्त तक इनसे नाम ले लिए जाएंगे। नए नाम आने के बाद ही जिलों में कार्यकारिणी, एल्डरमैन, बचे हुए मंडल अध्यक्ष, जनभागीदारी समितियां और मंडलों की समितियों में नियुक्तियों का निर्धारण इसी आधार पर होगा। पार्टी के नेताओं का कहना है कि पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। भाजपा में संभाग प्रभारी तैनात है, लेकिन इन्हें 2-3 साल हो गए हैं। पार्टी चाहती है कि नए लोग आएं तो अच्छे कार्यकर्ता निकलें। ये ऑब्जर्वर वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष जैसे अनुभवी और संगठन के कार्यकर्ताओं में से होगे।

बता दें कि भाजपा के संगठनात्मक ढांचे के
मुताबिक इस समय शहर और ग्रामीण मिलाकर 62 जिले हैं।

इन्हें बनाया गया आब्जर्वर

Exit mobile version