त्योहारों में सुरक्षा चाक-चौबंद, कटनी पुलिस की व्यापक रात्रि कांबिंग गश्त

त्योहारों में सुरक्षा चाक-चौबंद, कटनी पुलिस की व्यापक रात्रि कांबिंग गश्

कटनी -जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा दिनांक 26 एवं 27 मार्च 2026 की दरम्यानी रात एक विशेष रात्रिकालीन कांबिंग गस्त अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के दौरान जिले भर में फरार, वांछित एवं संदिग्ध अपराधियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में सीएसपी कटनी श्रीमती नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी, एसडीओपी विजयराघवगढ़ धीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा सहित जिले के 15 थाना प्रभारियों ने 180 से अधिक पुलिस बल के साथ स्वयं फील्ड में उपस्थित रहकर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में 52 स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया एवं 73 से अधिक निगरानी बदमाशों एवं सूचीबद्ध गुण्डों की सघन चेकिंग कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई तथा आवश्यकतानुसार सख्त चेतावनी दी गई।

कांबिंग गस्त के दौरान की गई प्रमुख कार्यवाही –
गिरफ्तारी वारंटी विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी प्रकरणों में कुल 33 गिरफ्तारी वारंटी तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। स्थाई वारंटी – विभिन्न प्रकरणों में जारी 19 स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी की गई। गुंडा चेकिंग – कुल 33 गुण्डों के निवास स्थानों पर जाकर चेकिंग की गई। निगरानी बदमाश – 40 निगरानी बदमाशों के घरों पर अचानक दबिश देकर सत्यापन किया गया। अवैध शराब परिवहन/विक्रय – अवैध शराब परिवहन, विक्रय एवं सार्वजनिक स्थान पर सेवन के विरुद्ध 31 आबकारी प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। संमंस एवं जमानती वारंट – अभियान के दौरान 47 जमानती वारंट एवं 83 संमंस तामील किए गए। मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई – रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई। धारा 170 बीएनएसएस – शांति भंग की आशंका पर 10 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। धारा 126, 135 बीएनएसएस – शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 63 प्रकरणों में 73 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। धारा 129 बीएनएसएस – 16 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

Exit mobile version