ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान अंतर्गत में सेक्टर स्तरीय ग्राम उत्सव संपन्न
ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान अंतर्गत में सेक्टर स्तरीय ग्राम उत्सव संपन्
कटनी- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक 5 हीरापुर कौड़िया के मुख्यालय ग्राम में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत नवांकुर संस्था साध्वी जन कल्याण समिति कटनी द्वारा ग्राम के ख़ेरमाता मन्दिर परिसर में सेक्टर स्तरीय ग्राम उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष श्री नितिन पांडे जी, विकासखंड समन्वयक श्री बालमुकुंद मिश्रा जी, ग्राम सेक्टर प्रभारी साध्वी निगम जी तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कटंगी कला से अध्यक्ष सतीश तिवारी ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बिछिया से अध्यक्ष विजय यादव सचिव अशोक यादव सरपंच प्रतिनिधि केवलारी अनिल पटेल सहित क्षेत्रीय समाजसेवी जन सहित ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही। ग्राम की भजन मंडली के द्वारा सुंदरकांड की प्रस्तुति दी गई , तत्पश्चात अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए ग्राम विकास, जनभागीदारी, स्वच्छता, नशामुक्ति एवं स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम उपरांत जन जागरूकता रैली आयोजित की गई जिसमें जल संचय,स्वच्छता, नशामुक्ति एवं स्वदेशी अपनाने के संदेश का सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।व समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत प्रमुख लोगो को ग्राम विकास में उनके विशिष्ट योगदान के लिए संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।