jabalpurमध्यप्रदेशमहाकौशल की खबरें

SDOP का पैसे लेते वीडियो हुआ वायरल, मोहकमे में हड़कंप

जबलपुर । जिले के पाटन क्षेत्र के एसडीओपी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे पैसे गिनते हुए दिख रहे हैं। वीडियो के बारे में जानकारी मिल रही उसके अनुसार एसडीओपी एस. एन. पाठक जिस युवक से पैसे ले रहे हैं वह शहपुरा थाने में आरक्षक के पद पर है।

वहीं साथ मे दिख रहा सफेद टी शर्ट वाला युवक अमित अग्रवाल है जो रेत कारोबारी है। बातचीत में रेत की गाड़ियों के चक्कर के हिसाब से पैसे लेनदेन की बातें हो रही है।

बहरहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों सहित पूरे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि सूत्रों के अनुसार sdop एस एन पाठक द्वारा रेत कारोबारियों को संरक्षण देने, रेत के परिवहन को रोकने और छोड़ने के लिए पैसों के लेनदेन की शिकायत ज़बलपुर एसपी  अमित सिंह तक भी पहुंच चुकी थी , लेकिन सबूत और साक्ष्य न होने के कारण पाठक बचते रहे।

अब एसपी अमित सिंह द्वारा पुलिस मुख्यालय और ग्रह मंत्रालय को इस वीडियो के संबंध में जानकारी भेजी जा रही है। इस मामले की जाँच शुरू हो चुकी है। जल्द ही सच्चाई वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आ जायेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply