Monday, April 27, 2026
Latest:
katniLatest

एसडीएम विजयराघवगढ ने पंगत में बैठकर छात्रों के साथ किया भोजन

कटनी छात्रों का मनोबल उस वक्त बढ़ता है जब कोई भी बडे अधिकारी या बड़े बुजुर्ग उन्हे अपने बराबरी मे जगह दे कर उन्हें प्रोत्साहित करते है। विजयराघवगढ़ अनुविभागीय अधिकारी महेश मंडलोई ने भी ऐसा ही कुछ किया।

छात्रों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक

महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष अग्रवाल के आमंत्रण पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हंतला पहुचे एसडीएम ने सर्वप्रथम स्कूल भवन का निरिक्षण किया तथा स्कूल प्रबंधन से मुलाकात करते हुए छात्रों के विषय मे जानकारी ली छात्रों को किसी भी तरह की असुविधा न हो एसे आदेश भी दिए। स्कूल के शिक्षकों से मुलाकात के उपरांत एसडीएम महेश मंडलोई ने सभी छात्रों से मुलाकात कर स्कूल व्यवस्था की जानकारी ली तथा अपनी इक्षा जाहिर करते हुए कहा आज का भोजन यही स्कूल मे करेगे इन बच्चों के साथ जमीन पर बैठ कर। एसडीएम के आदेश के पश्चात स्कूल मैनेजमेंट तथा महिला बाल विकास अधिकारी संतोष अग्रवाल ने तुरंत भोजन की व्यवस्था की एसडीएम महेश मंडलोई अपने अमले के साथ छात्रों के बीच चर्चा करते हुए भोजन ग्रहण किया। छात्रों के चहरों को देख एसडीएम के आने की खुशी नजर आई। वही अनुविभागीय अधिकारी महेश मंडलोई ने कहा की छात्र आने वाले समय मे देश का भविष्य है उनकी शिक्षा और व्यवस्था का ध्यान हम सब का दायित्व है। आज स्कूल का निरीक्षण किया तथा वहाँ की व्यवस्था अव्यवस्था की जानकारी ली इसी तारतम्य मे व्यवस्था को आकने के लिए भोजन भी किया जिसमे संतुष्ट जनक व्यवस्था नजर आई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम