Site icon Yashbharat.com

आंगनबाड़ी केंद्रके बच्चो के साथ एसडीएम ने किया भोजन

IMG 20240711 WA0014

कटनी। एसडीएम विजयराघवगढ़ महेश मंडलोई द्वारा आज 11 जुलाई को आंगनबाड़ी केंद्र हंतला 02 का निरीक्षण किया गया। एस डी एम द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था,पंजिया,बच्चो की उपस्थिति चैक की गई।

साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चो के साथ बैठ कर मध्यान भोजन का भी स्वाद लिए।उन्होंने बच्चो के साथ बैठकर उनसे कविताएं,पढ़ाई और भोजन की बाते प्रेमपूर्वक व्यवहार से की।

एस डी एम ने अधिक जानकारी लेते हुए आंगनबाड़ी के संबंध में जानकारी ली,जिस पर उन्हें बताया गया की केंद्र 09 बजे खुलता है और 10 बजे नाश्ता और 12 बजे भोजन दिया जाता है। अधिक जानकारी देते हुए परियोजना अधिकारी ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में गुणवत्ता पूर्ण भोजन दिया जाता है, जिसकी मॉनिटरिंग पर्यवेक्षक द्वारा की जाती है। जिस पर एस डी एम ने संतुष्टि जाहिर करते हुए और ध्यान देने और निगरानी रखने की बात कही।

एस डी एम ने लगभग 30 बच्चो के साथ आंगनबाड़ी केंद्र में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। बाद में सभी बच्चो को एस डी एम द्वारा गिफ्ट दिए गए।और आखिरी में एस डी एम द्वारा सभी बच्चो को विदाई के रूप में टॉफी भी दी गई। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महेश मंडलोई, परियोजना अधिकारी संतोष कुमार अग्रवाल, जनपद सदस्य संतोष पटेल, सरपंच उत्त‍म दाहिया, पर्यवेक्षक मनोरमा श्रीवास्तव, किरण सराफ, संध्या शुक्ला, शिवम मिश्रा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गिरजा सोनी, ममता परौहा, एवं अन्य उपस्थित रहें।

Exit mobile version