मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की विजयराघवगढ़ तहसील इकाई के चुनाव सम्पन्न, एस.डी.पांडे बने अध्यक्ष

कटनी। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार विजयराघवगढ़ तहसील इकाई के निर्वाचन के बाद नवीन कार्यकारणी घोषित कर दी गई। जिसमें अध्यक्ष एस डी पाण्डेय, सचिव धनेंद्र गौतम, कोषाध्यक्ष बलराम सिंह पोर्ते, सह सचिव श्रीमती सुनीता पटेल, कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीमती मनदीप कौर, अशोक चौधरी, विनोद जायसवाल, सुरेंद्र सिंह घोषित हुए। वहीं मनोनीत सदस्यों में श्रीमती सीता रानी क्षत्रीय एवं ज्ञानी राम चयनित हुए। उक्त चुनाव कार्य संपन्न कराने हेतु चुनाव अधिकारी के रूप में जिले से प्रदीप कुमार तिवारी, तहसील चुनाव संयोजक प्रमोद कुमार प्यासी एवं संरक्षक जे एल विश्वकर्मा, रमाकांत तिवारी, नीमा दोर्जे, विपिन कुमार उरमालिया, नरेंद्र विश्वकर्मा, रवि कुमार बेन, श्रीमती सीमा कौर, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, श्रीमती समुद्री कोल, भगवत सिंह, प्रभु दयाल राठौर, रमेश तिवारी, विनोद कोल, नरेंद्र कुमार बंसोड, संतोष कुमार चक्रवतीर्, श्रीमती सविता सिंह, श्रीमती सीता प्रजापति आदि की उपस्थिति रही।

 

Exit mobile version