Friday, May 22, 2026
Latest:
Latest

Dhar Crime: धार में धारदार हथियार से स्कूल टीचर का मर्डर, दुबई में जॉब करता है पति

Dhar Crime: धार में धारदार हथियार से स्कूल टीचर का मर्डर हो गया। धार में प्राइवेट स्कूल में पदस्थ एक महिला शिक्षिका की हत्या कर दी गई। रविवार रात को घर में ही उसकी लाश मिली है। फिलहाल हत्या का कारण मालूम नहीं हो पाया है। गले के पास धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। हाथ भी बंधे मिले। शहर में हुए इस जगह ने हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। बीती रात से लेकर सुबह तक अलग-अलग टीम के माध्यम से जांच करवाई जा रही है।

मामला नगर के मगजपुरा मार्ग स्थित कृष्ण कॉलोनी का है। सूचना पर कोतवाली पुलिस, एसपी मनोज कुमार सिंह और सीएसपी मौके पर पहुंचे। मृतक महिला की पहचान आरती पति रवि मकवाना के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

मामले की जांच जारी

आरती मकवाना फिलहाल धार के एक निजी स्कूलों में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत थी। वह गत कुछ समय से अकेली रह रही थी उनके पति रवि मकवाना दुबई अपनी नौकरी के सिलसिले में गए हुए थे। सबसे बड़ी चिंता का विषय है कि सदन कॉलोनी में इस तरह का हत्याकांड कैसे हो गया और आरोपित इतने बड़े कांड को करने के बाद वहां से कैसे निकल पाया। पुलिस मामले में जुटी हुई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम