मध्यप्रदेश

SBI मैनेजर को ब्लैकमेल करने वाली नौकरानी गिरफ्तार

19 10 2020 indore crime arrest 20201019 224035
Indore crime news इंदौर। भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर निखिल नारायण विश्वजीत माथुर को ब्लैकमेल करने वाली नौकरानी को जूनी इंदौर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। नौकरानी पर दुष्कर्म के केस में फंसाकर 16 लाख रुपए एेंठने का आरोप है। पुलिस पूछताछ में नौकरानी ब्लैकमेलिंग से मुकर गई और कहा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। नौकरानी का कहना है कि उसने महिला थाना और जूनी इंदौर थाने में कई बार शिकायत की लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
36 वर्षीय मैनेजर ग्रीन वैशाली सेक्टर-4 गाजियाबाद का रहने वाला है और वह वर्तमान में दिल्ली में पदस्थ है। मैनेजर ने जूनी इंदौर थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि वर्ष 2014 में वे चेतकपुरी (ग्वालियर) शाखा में पदस्थ थे, पड़ोस के घर में काम करने वाली नौकरानी उनके घर में भी काम करने लगी, उसने स्वयं को अविवाहिता बताकर नजदीकी बढ़ा ली, दोनों के शारीरिक संबंध बन गए और उसने फोटों खींच लिए। कुछ समय बाद पता कि चला नौकरानी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

Back to top button