Site icon Yashbharat.com

SBI की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेस पड़ी ठप्प

Sbi bank

Sbi bank

SBI यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों को मंगलवार सुबह से ऑनलाइन सर्विसेस में परेशानी हो रही है। देश के सबसे बड़े बैंक ने बताया है कि कनेक्टिविटी की समस्या के कारण सभी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेस पर असर पड़ा है। हालांकि एटीएम और पीओएस मशीनें सामान्य रूप से काम कर रही हैं। SBI ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सेवाएं बहाल हो जाएंगी। इस बीच, SBI YONO app का उपयोग करने वाले ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आज ही इस ऐप को रखरखाव के कारण कुछ समय के बंद रखा जाएगा। बैंक ने ग्राहकों से असुविधा के लिए माफी मांगी है और धैर्य रखने की अपील की है। इससे पहले 10 अक्टूबर को भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को सूचित किया था कि एसबीआई योनो ऐप 11 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रखरखाव के कारण बंद रहेगा।

इस बीच, ग्राहकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया है। अधिकांश लोगों का कहना है कि उन्हें बीते कुछ दिनों से ऐसी समस्या आ रही है और वे बैंक से सम्पर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नाकाम रहे।

Exit mobile version