Sunday, May 10, 2026
Latest:
व्यापार

SBI का सीनियर सिटिजंस को तोहफा, इस स्कीम में FD पर मिल रहा ज्यादा ब्याज

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने खाताधारकों के लिए समय-समय पर अच्छी डिपॉजिट स्कीम लाता रहता है। इसी कड़ी में अब उसने सीनियर सिटिजंस के लिए एक खास स्कीम लॉन्च की है। SBI Wecare Deposit स्कीम में सीनियर सिटिजंस को FD पर अतिरिक्त ब्याज दर प्रदान की जा रही हैं।

SBI Wecare Deposit स्कीम में सीनियर सिटिजंस को उनके फिक्स्ड डिपॉजिट पर 0.30 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगी। SBI सीनियर सिटिजंस को अपने सभी टर्म डिपॉजिट्स पर पहले ही 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज दर प्रदान कर रहा है। इस तरह SBI Wecare Deposit स्कीम में सीनियर सिटिजंस को 0.80 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगी। सीनियर सिटिजंस के पैसों की रक्षा करने और उन्हें FD पर अतिरिक्त ब्याज प्रदान करने के उद्देश्य से यह स्कीम प्रारंभ की गई है

 

 

 

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम