मध्यप्रदेश

Satna Policemen Beaten : ट्रकों से जबरन वसूली कर रहे थे बदमाश, रोकने पहुंचे पुलिसकर्मियों से लूटी रायफल

सतना।  मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौंसले किस कदर बुलंद हो गए हैं। इससे जुड़ी एक खबर सतना से आई है। यहां देररात बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर हमला करके दो रायफल के साथ वायरलैस सेट भी लूट लिया। घायल पुलिसकर्मियों में से एक गंभीर रुप से घायल हुआ है। जिसकी पहचान मनोज सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। ये पूरी घटना उस वक्त हुई, जब कुछ बदमाश हाईवे पर ट्रकों से जबरन वसूली कर रहे थे। गश्त पर निकले जवान जब मौके पर पहुंचे और इस बात की उन्हें जानकारी लगी तो उन्होंने बदमाशों को रोकने की कोशिश की।

संख्या में ज्यादा होने की वजह से बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। इसी दौरान शातिर बदमाश विक्की खान और उसके साथी पुलिसकर्मियों की रायफल और वायरलैस सेट लूटकर भाग गए। जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पूरे इलाके में घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply