Satna News सतना जिले में दुखद हादसा, करंट लगने से देवरानी जेठानी की मौत

01 04 2023 mout 1

Satna News सतना जिले से एक बड़ी ही दुखद खबर आई है, जिसमें एक ही घर की महिलाएं की मौत हो गई दोनों सगी जेठानी और देवरानी थीं। घर में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सतना जिले के चित्रकूट रोड में थाना सिविल लाइन के अंतर्गत ग्राम बरा कला में यह घटना घटी।

करंट शौचालय में फैला हुआ था जहां एक के बाद एक शौचालय गई दोनों महिलाएं करंट की चपेट में आ गई और देखते ही देखते दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

सतना जिले के चित्रकूट रोड में थाना सिविल लाइन के अंतर्गत ग्राम बरा कला मैं पूरे गांव में उसे वक्त मातम पसर गया जब गांव के एक घर में सई जेठानी और देवरानी की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि घर के ही शौचालय में बिजली के तार इधर-उधर लटके थे इस दौरान एक के बाद एक जेठानी और देवरानी करंट की चपेट में आ गए। शनिवार की देर शाम की है घटना बताई जा रही है।