Site icon Yashbharat.com

Satna: तेज रफ्तार और संतुलन की चूक: पलटी बस, 22 यात्री अस्पताल में भर्ती

Road Accident In Rewa: रीवा में सड़क हादसा: ऑटो सवार 7 लोगों की मौत, कई घायल

Road Accident In Rewa: रीवा में सड़क हादसा: ऑटो सवार 7 लोगों की मौत, कई घायल

Satna: तेज रफ्तार और संतुलन की चूक: पलटी बस, 22 यात्री अस्पताल में भर्ती। जिले में एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे बिरसिंहपुर से सतना आ रही विजय बस सर्विस की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें करीब 22 लोगों को मामूली चोटें आई है।

Satna: तेज रफ्तार और संतुलन की चूक: पलटी बस, 22 यात्री अस्पताल में भर्ती

जबकि इनमें से एक व्यक्ति के सीने में दर्द होने पर सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में कोठी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवारी से लोड बस कोठी रोड स्थित पोड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया गया है कि सामने से आ रहे चार पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो दिया और वह पलट गई। गनीमत यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आई है। एक गंभीर व बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

Exit mobile version