Site icon Yashbharat.com

Satna : तस्कर के लिए मुखबिरी करने वाले दो हेड कांस्टेबल सस्पेंड

drugs afgani news in india

सतना। कुख्यात और इनामी गांजा व शराब तस्कर अनूप जायसवाल उर्फ जस्सा के लिए पुलिस के खिलाफ मुखबिरी करने के आरोप में एसपी रियाज इकबाल ने उचेहरा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल अनिल त्रिपाठी और राकेश साकेत को निलंबित किया है।

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से शातिर अपराधी और कुख्यात तस्कर जस्सा को पकड़ने के लिए सतना पुलिस परेशान है। कई बार मुखबिरों ने सटीक सूचनाएं दी और पुलिस ने जाल भी बिछाया लेकिन हर बार जस्सा और उसके गुर्गे बच निकलते रहे थे।

यह पुलिस के लिए जस्सा से भी बड़ी पहेली बन चुकी थी कि सब कुछ सही और सटीक होने के बावजूद जस्सा बच कैसे निकलता है।

Exit mobile version