Thursday, May 14, 2026
Latest:
Latest

Sarthak app attendance : सार्थक एप पर उपस्थिति अनिवार्य: प्रोफेसरों की अनुपस्थिति पर कटेगा वेतन

Sarthak app attendance : सार्थक एप पर उपस्थिति अनिवार्य: प्रोफेसरों की अनुपस्थिति पर कटेगा वेतन। प्रदेश के सरकारी कालेजों में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी और अतिथि विद्वानों की सार्थक एप से उपस्थिति पिछले साल जुलाई से ही अनिवार्य की गई है। इसके बावजूद उपस्थिति आनलाइन दर्ज नहीं हो रही है। हालांकि उच्च शिक्षा विभाग आनलाइन उपस्थिति के लिए लगातार कवायद कर रहा है।

Sarthak app attendance : सार्थक एप पर उपस्थिति अनिवार्य: प्रोफेसरों की अनुपस्थिति पर कटेगा वेतन!

60 फीसद उपस्थिति

अभी भी सिर्फ 60 फीसद उपस्थिति एप के माध्यम से लगाई जा रही है। इसे देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने फिर से सभी क्षेत्रीय संचालकों को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि एक मार्च से सबकी उपस्थिति सार्थक एप से ही मान्य की जाएगी।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि