Site icon Yashbharat.com

सरपंच ने गिरवाया गरीब महिला का कच्चा मकान, महिला ने प्रशासन के सामने खा लिया जहर हालत गंभीर

IMG 20260128 WA0058

सरपंच ने गिरवाया गरीब महिला का कच्चा मकान, महिला ने प्रशासन के सामने खा लिया जहर हालत गंभी

कटनी -स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत सलैया फाटक निवासी महिला का मकान जिस भूमि पर बना था उसे तोड़ने गाँव के सरपंच सहित तहसीलदार, पुलिस प्रशासन, आरआई, पटवारी पूरा अमला पहुँचा था। और महिला का मकान ढहा दिया गया। इस बात से सदमे में महिला ने प्रशासनिक अमले के सामने ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे हड़कंप मच गया महिला को गंभीर अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल आज शाम को लाया गया है। जानकारी के अनुसार सुभद्रा बाई चौधरी पति भागचंद चौधरी निवासी सलैया फाटक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। महिला के परिजनों ने बताया सरपंच बसोरी लाल यादव जिस भूमि पर महिला सुभद्रा चौधरी का मकान बना था उसे शासकीय भूमि बताते हुए आए दिन परिजनों को मकान गिराने की धमकी देता था। और आज प्रशासनिक अमले ने मकान ढहा भी दिया।

Exit mobile version